Home /

खीरी पुलिस की पहल से 213 पीड़ित महिलाओं को मिली 7.16 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

S

Shivshankar shukla

Oct 19, 2026 • 86 Views

खीरी पुलिस की पहल से 213 पीड़ित महिलाओं को मिली 7.16 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

रोली/संवाददाता

लखीमपुर खीरी में महिला सुरक्षा के साथ पीड़िताओं को आर्थिक संबल देने की दिशा में पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत वर्ष 2026 में जिले की 213 पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को कुल 7 करोड़ 16 लाख 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इस मदद का उद्देश्य पीड़िताओं को कठिन परिस्थितियों से उबरने और जीवन को दोबारा व्यवस्थित करने में सहयोग देना है।

 लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत दी गई इस आर्थिक सहायता से जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को इलाज, शिक्षा तथा पुनर्वास में मदद मिलेगी। आर्थिक सहयोग मिलने से पीड़िताओं और उनके परिवारों को मुश्किल समय में राहत मिलने की उम्मीद है।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में खीरी पुलिस ने पीड़िताओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता पर जोर दिया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ उन्हें सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस की इस पहल से स्पष्ट है कि महिला सुरक्षा के प्रयास केवल अपराधों की रोकथाम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पीड़िताओं को न्याय की प्रक्रिया के साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से संभलने में मदद देना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.