Home /

नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा 5 लाख रुपये का बीमा

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 24, 2026 • 69 Views

नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा 5 लाख रुपये का बीमा

एस. के. शुक्ल

वसई। वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में केंद्र सरकार की नमस्ते (NAMASTE – National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समीक्षा की गई। इस अवसर पर योजना की राज्य प्रबंधक प्रियंका गांगुर्डे ने महानगरपालिका का दौरा कर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

दौरे के दौरान सफाई कर्मचारियों के पंजीकरण, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और योजना के विभिन्न घटकों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करने तथा सफाई कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी भी दी गई। साथ ही बताया गया कि योजना के पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

वसई-विरार महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की उपायुक्त अर्चना दिवे की उपस्थिति में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (NSKFDC) की ओर से उपलब्ध कराई गई व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट (पीपीई किट) का सफाई कर्मचारियों को वितरण किया गया। इन किटों में सफाई कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण शामिल हैं। कर्मचारियों से कार्य की प्रकृति के अनुसार इन उपकरणों का नियमित उपयोग करने की अपील की गई।

महानगरपालिका की ओर से सफाई कर्मचारियों के कल्याण, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। नमस्ते योजना के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार लाने, कार्य के दौरान जोखिम कम करने और उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.