Home /

घाटकोपर में घरेलू विवाद के बाद पिता ने 9 माह के बेटे को स्काईवॉक से नीचे फेंका, गिरफ्तार

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 26, 2026 • 77 Views

घाटकोपर में घरेलू विवाद के बाद पिता ने 9 माह के बेटे को स्काईवॉक से नीचे फेंका, गिरफ्तार

सूर्यप्रकाश दूबे / संवाददाता

मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में रविवार, 25 अक्टूबर की रात घरेलू विवाद के दौरान एक पिता पर अपने नौ माह के बेटे को स्काईवॉक से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घाटकोपर पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी की पहचान 23 वर्षीय जफर शेख के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 8:10 बजे घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में स्थित स्काईवॉक पर उसका अपनी 22 वर्षीय पत्नी आरती जफर शेख के साथ विवाद हुआ था।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान जफर ने पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उसे तथा बच्चे को स्काईवॉक से नीचे फेंकने की धमकी दी। इसके बाद उस पर अपने नौ माह के बेटे को स्काईवॉक से नीचे फेंकने का आरोप है। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। मां की शिकायत पर घाटकोपर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.