Home /

टाइगर श्रॉफ ने पुलिस को जानकारी दी होती तो घटना रुक सकती थी-प्रदीप शर्मा

N

News Desk

Oct 30, 2026 • 41 Views

टाइगर श्रॉफ ने पुलिस को जानकारी दी होती तो घटना रुक सकती थी-प्रदीप शर्मा


सूर्यप्रकाश दुबे 
मुंबई। लगभग तीन दशक तक पुलिस एनकाउंटर स्पेसलिस्ट की भूमिका में  रहे प्रदीप शर्मा ने दाऊद इब्राहिम, अबू सलेम, छोटा राजन व लश्करे तोयबा गैंग के आतंकियों को चुन चुनकर ढेर कर दिया था। और जहां शर्मा का नाम सुन आतंकी थर थर काँपते थे।

एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मुझे पता नही कि टाइगर श्रॉफ को कोई धमकी आईं थी कि नही परंतु अगर धमकी लॉरेंस बिशनोई की थी तो श्रॉफ को तुरंत पुलिस को सूचना देना चाहिए था और तब घटना को पुलिस अपने नीतियों को सक्रिय कर रोक सकती थी।

एक प्रश्न के उत्तर में जाँबाज पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि इन संघटनों द्वारा मजबूर, जरूरतमंद जवान लड़कों को उत्तर प्रदेश, बिहार व दिल्ली से पैसों की लालच देकर मुंबई लाया जाता है। और सीधा फायर टारगेट दिया जाता है जब कि इन्हें ये भी पता नही होता है कि हम जिस पर फायरिंग कर रहे हैं आखिर वह कौन है। और भाग जाते है।

शर्मा ने बताया कि बालीवुड में कभी दाऊद इब्राहिम, अनीस इब्राहिम व अबू सलेम ही पैसा वसूली का काम करते थे। बाकी इनके सामने किसी दूसरे की हिम्मत नही थी। और पुलिस खोज खोजकर इन्ही का सफाया किया।

अबतक 112 एनकाउंटर करने वाले प्रदीप शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि लॉरेंस बिशनोई गैंग मुझे नही लगता है कि मुंबई पुलिस के सामने उनका पैर यहां जमने वाला है उनका जो भी छोटा मोटा डर भय अगर कहीं है तो वह पंजाब, हरियाणा व राजस्थान तक ही सीमित रहेगा। या जेल में बंद बिशनोई के नाम का फायदा उठाकर दूसरा कोई वालीवुड में दहशत का माहौल बनाने का असफल प्रयास कर रहा है। और बालीवुड पुलिस को किसी भी धमकी की जानकारी समय रहते साझा करें उन्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी। और किसी का बाल तक बाँका नही होगा।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.