राकेश जैन / संवाददाता
आरोन। सनातन उत्सव समिति आरोन के तत्वावधान में आयोजित श्री दास हनुमान रामलीला के दूसरे दिन नारद मोह संवाद का सुंदर मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत व्यास पीठ पर विराजमान सेमराचाच निवासी ब्रजेश शर्मा द्वारा श्री हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके बाद श्री दास हनुमान रामलीला समिति के सभी सदस्यों ने भगवान विष्णु की आरती की, जिसके पश्चात रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ।
लीला में दिनेश वैन्देल ने भगवान विष्णु, भगवानलाल शर्मा ने नारद, विष्णु रघुवंशी ने रावण, विभीषण की भूमिका मोहित साहू ने निभाई। वहीं रामचरण साहू ने राजा शीलनिधि, रामलखन ओझा ने कुंभकर्ण, रामवीर चौरसिया ने इंद्र, मुन्नालाल कुशवाह ने कामदेव और गौरव साहू ने विश्वमोहिनी का अभिनय किया।
कार्यक्रम में आकर्षण का प्रमुख केंद्र म्याना से आए नृत्य कलाकार सुनील रहे। उन्होंने अपने भजनों और नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, संरक्षक रामवीर सिंह रघुवंशी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, देवरी सचिव एवं शिक्षक कैलाश सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष बबलू शर्मा (गोविंदपुर), शंकर गिरी, हंस टेलर, गुंजा सैन, गोपाल परिहार, सुनील साहू, मुंशी जी, राकेश जैन पत्रकार, राघवेंद्र शर्मा ढोलक वादक, गोपाल बुनकर, रामबाबू शर्मा (कुंदोली), लललुआ महाराज, सोनू ओझा (साउंड), भोला रघुवंशी, विष्णु रघुवंशी, संजीव साहू (प्रेस), मोहित साहू और सुमित ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.