Menu
Select Language
EN
HI

मध्य रेल के डीसीटीआई कार्यालय में हुआ श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन

रवीन्द्र मिश्रा

Aug 17, 2026 • 102 Views

मध्य रेल के डीसीटीआई कार्यालय में हुआ श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई। मध्य रेलवे के विभागीय मुख्य निरीक्षक कार्यालय में डीसीटीआई कार्यालय पूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार, 14 अगस्त को श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्थित पार्सल कार्यालय भवन की पहली मंजिल पर डीसीटीआई कार्यालय में आयोजित पूजा में मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भगवान सत्यनारायण के दर्शन कर तीर्थ-प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का आयोजन मध्य रेल मुंबई विभाग के डीसीटीआई प्रदीप कोरी, सीटीआई दिलीप दंडेलिया, सीटीआई सुदेश बेन्नोल्लू, सीटीआई भूपेंद्र तोमर एवं उनके स्टाफ द्वारा किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर दादर मध्य रेल के पूर्व सीटीआई शाम तुलवे, सीटीआई नवघरे, एचडीटीसी मोडकर, भूतान, श्रीमती काटपे, रेल कामगार सेना के सचिव नरेश भुरघटे, वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण का दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच तीर्थ-प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही और धार्मिक वातावरण में आयोजन संपन्न हुआ।

Discussion