Menu
Select Language
EN
HI

सेवा के 20 साल पूरे, मुंबई में श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ का हुआ भव्य विमोचन

शंकर जगन्नाथ मिश्र

Aug 14, 2026 • 105 Views

सेवा के 20 साल पूरे, मुंबई में श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ का हुआ भव्य विमोचन

सेवा के 20 साल पूरे, मुंबई में श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ का हुआ भव्य विमोचन

शंकर जगन्नाथ मिश्र

मुंबई। आदिवासी जनजाति के विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के 20 वर्ष पूरे होने पर बिड़ला मातुश्री सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातनश्री पंडित प्रदीप व्यास जी महाराज द्वारा सरल एवं भावार्थपूर्ण शैली में रचित ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ ग्रंथ का विधिवत विमोचन किया गया।

समारोह में मारवाड़ी समाज के प्रमुख समाजसेवियों, भामाशाहों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। पंडित प्रदीप व्यास जी महाराज इससे पहले सरल हिंदी में ‘संपूर्ण रामायण’ तथा ‘जय श्री कृष्ण कथा’ का भावार्थपूर्ण लेखन कर चुके हैं। उनकी रचनाओं के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सहज भाषा में आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दो दशक की सेवा यात्रा में निराश्रित और जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने का कार्य किया है। वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा मानवसेवा धर्मार्थ आवासीय आदिवासी विद्यालय तथा निर्माणाधीन श्री सियाराम मंदिर सहित विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं।

समारोह में अमरीश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, धर्मप्रवर्तक सूरज प्रकाश बागला, दिनेश कनोडिया, अनूप गनेरीवाल, इंद्र कुमार पुगलिया, सत्यनारायण अग्रवाल, ब्रजेंद्र कागजी, रमेश पोद्दार, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र घुवालेवाला, रामेश्वर लाल काबरा, महेश अग्रवाल, राकेश कठोतिया, राम प्रकाश बूबना, आलोक अग्रवाल, मधुसूदन माहेश्वरी और हास्य सम्राट सुरेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने धार्मिक साहित्य के सरल प्रस्तुतीकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।

Discussion