Menu
Select Language
EN
HI

मुंघ्रणेश्वर महादेव मंदिर में सजा नौका विहार, 200 से अधिक महिलाओं ने चढ़ाई यमुना मैया को चुनरी

रवीन्द्र मिश्रा

Aug 14, 2026 • 58 Views

मुंघ्रणेश्वर महादेव मंदिर में सजा नौका विहार, 200 से अधिक महिलाओं ने चढ़ाई यमुना मैया को चुनरी

मुंघ्रणेश्वर महादेव मंदिर में सजा नौका विहार, 200 से अधिक महिलाओं ने चढ़ाई यमुना मैया को चुनरी

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई। दहिसर पूर्व के आनंद नगर स्थित मुंघ्रणेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर चुनरी मनोरथ एवं नौका विहार का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 11 और 12 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित गोविंद महाराज जोशी ने बताया कि हिंदू धर्म और पुष्टि मार्ग में श्रावण मास का विशेष धार्मिक महत्व है। शिव भक्त जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना करते हैं, जबकि कृष्ण भक्त भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियां सजाकर भक्ति करते हैं। इसी परंपरा के तहत मंदिर परिसर में झूलनोत्सव और नौका विहार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन यमुना मैया को प्रसन्न करने और मनोरथ पूर्ण होने की कामना से महिलाओं ने चुनरी अर्पित की। इस दौरान 200 से अधिक महिलाओं ने यमुना मैया को चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा।

दूसरे दिन बड़े टब में यमुना जी की झांकी सजाकर भगवान श्रीकृष्ण को नौका विहार करते हुए दर्शाया गया। आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, मनीषाताई चौधरी, शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा उल्लासबेन जोशी, महेश जोशी, वसंत भट्ट, प्रकाश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Discussion