Home /

नायगांव स्टेशन पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 53 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, जीआरपी की जांच जारी

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 15, 2026 • 7 Views

नायगांव स्टेशन पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 53 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, जीआरपी की जांच जारी

रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क

पालघर जिले के नायगांव रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और धक्का देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के सिलसिले में भायंदर जीआरपी ने 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 नवंबर की बताई गई है, जबकि गिरफ्तारी 9 नवंबर को हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती बोरीवली से नायगांव की ओर लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। नायगांव स्टेशन पर युवती ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे धक्का दे दिया।

घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे कर्मचारियों, आरपीएफ और जीआरपी की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआत में इसे सामान्य रेल दुर्घटना समझा गया था, लेकिन उपचार के दौरान पीड़िता के बयान के बाद मामले की दिशा बदल गई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र गिरजप्पा हिरमुखे के रूप में की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में मामले में धारा 109 भी जोड़ी गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी न्यायिक हिरासत में है। मामले की आगे की जांच भायंदर जीआरपी कर रही है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.