महिलाओं के लिए शिवसेना का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 107 महिलाओं ने कराई स्वास्थ्य जांच

रवीन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिण मुंबई शिवसेना विभाग क्रमांक 12 की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विभाग क्रमांक 12 के कार्यालय में आयोजित इस शिविर में 107 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक उपचार प्राप्त किया।

रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप, स्तन कैंसर की जांच, वजन मापने और नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गईं। आंखों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाने वाली महिलाओं को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर का आयोजन दक्षिण मुंबई शिवसेना विभाग क्रमांक 12 के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे तथा महिला विभाग संगठिका युगंधरा सालेकर के नियोजन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना उपनेता रवीन्द्र मिर्लेकर उपस्थित रहे। इनके अलावा विधानसभा संगठक शिवाजी रहाणे, विनोद लोटलीकर, बाला अहिरेकर, विनोद मोरे, महिला विभाग संगठक माई परब, विधानसभा प्रमुख गायत्री आवलेकर, पल्लवी सकपाल, उपविभाग संगठक सरिता तांबट, शाखा संगठक पेढारी माधुरी, स्मिता कदम, कल्पना भांबूरे, रिया चनवनकर, श्रद्धा सुर्वे, यशोदा कोटियन, सुप्रिया शेडेकर, नूतन पालसेकर और दीपाली वेलडीकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।