वार्ड 159 की नागरिक समस्याओं को लेकर नगरसेवक प्रकाश मोरे ने मनपा आयुक्त से की मुलाकात
सूर्यप्रकाश दुबे / संवाददाता
मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के साकीनाका स्थित वार्ड क्रमांक 159 की लंबित नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर नगरसेवक प्रकाश देवजी मोरे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) मुख्यालय में आयुक्त अश्विनी भिडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्ड की विभिन्न बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान खैरानी रोड स्थित प्रस्तावित हिंदू श्मशानभूमि का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा वार्ड में सड़कों की खराब स्थिति, ड्रेनेज व्यवस्था, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की ओर भी मनपा आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया गया।
नगरसेवक प्रकाश मोरे ने आयुक्त से मांग की कि क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए जाएं, ताकि लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.