अयोध्या नगरी में गूंजा ‘जय कुंचीकोरवे’ का जयघोष, दीपावली मिलन समारोह में समाज की एकजुटता पर जोर
रवीन्द्र मिश्रा / संवाददाता
मुंबई। सांताक्रुज पूर्व के कालीना स्थित कोलिह्वरी विलेज की अयोध्या इमारत में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान ‘जय कुंचीकोरवे’ के जयघोष से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इस अवसर पर समाज के लोगों ने आपसी एकता, सहयोग और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात अखिल भारतीय कुंची कोरवे समाज विकास संस्था के अध्यक्ष परशुराम जाधव की ओर से अयोध्या नगरी इमारत की पहली मंजिल पर समाज के सदस्यों के लिए दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
समारोह के दौरान समाज के लोगों के सामने आने वाली सामाजिक, आर्थिक और अन्य समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इन कठिनाइयों से निपटने के उपायों और समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा हुई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक स्वर में समाज के उत्थान और विकास में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी दुर्गेश सांगे, विजय पवार, बाबू जाधव, सुरेश पवार, राजाराम जाधव, प्रकाश पवार, सुरेश जाधव, यलप्पा पवार, सोमा पवार, अनिल जाधव, प्रवीण जाधव, अर्जुन पवार, रवी जाधव, महेश जाधव तथा सागर जाधव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह ने समाज के सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.