सैय्यद जाहिद अली रियासत / संवाददाता

मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के हाथों मराठी फिल्म ‘बंधु’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि दो भाइयों के भावनात्मक बंधन पर आधारित ‘बंधु’ एक शानदार और हृदयस्पर्शी फिल्म है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

मराठी फिल्म ‘बंधु’ को रजत बेदी ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्माण प्रणव देसाई, जूही देसाई और कुलदीप सुनील ओझा ने किया है। फिल्म का निर्देशन नितिन सिंधु विजय सपेकर ने किया है, जो इसके लेखक भी हैं। फिल्म का संगीत विजय गवांदे ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत गुरु ठाकुर ने लिखे हैं।

फिल्म में अभिनेता उपेंद्र लिमये और जितेंद्र जोशी के साथ अभिनेत्री मृण्मयी देशपांडे तथा मिताली जगताप प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर फिल्म के प्रमुख कलाकारों सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर रामदास आठवले ने कहा कि ‘मैत्रेय’ और ‘बंधु’ दोनों ही उत्कृष्ट फिल्में हैं। उन्होंने दर्शकों से इन फिल्मों को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि मराठी फिल्म ‘बंधु’ आगामी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।