उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
नरेन्द्र शुक्ल / संवाददाता
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू में रविवार रात आयोजित श्रीरामलीला में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आरती-पूजन किया और उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन में आदर्श स्थापित करने का प्रयास कर सकता है। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम लोगों को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र और उनके आदर्शों को समझने का अवसर मिलता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर व्यक्ति अपने आचरण में मर्यादा, नैतिकता और सदाचार को स्थान दे सकता है।
राज्य मंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू, बनवारी लाल राजपूत, यदुवीर राजपूत, विजय शुक्ला, अखिलेश राठौर, लाल बिहारी राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.