एस के शुक्ला
वसई- वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति के सभापति पद पर अशोककुमार दत्ता रणखांब निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को महानगरपालिका मुख्यालय स्थित स्थायी समिति सभागृह में दोपहर 12 बजे आयोजित विशेष सभा में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। पालघर की जिलाधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड़ की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया।
परिवहन समिति के सभापति पद के लिए अशोककुमार दत्ता रणखांब का एकमात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीठासीन अधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड़ ने उन्हें एक वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इस अवसर पर महानगरपालिका स्थायी समिति के सभापति एवं परिवहन समिति के पदसिद्ध सदस्य प्रवीण शेट्टी, परिवहन समिति सदस्य किरण तुकाराम ठाकुर, जतिन बालकृष्ण पाटील, प्रतीक राजेंद्र जाधव, नवनाथ संभाजी शिंदे, प्रीतेश हरेश्वर पाटील, सागर भालचंद्र पाटील, राजन दीनानाथ पोतदार, दिव्यांक अशोक चौहान, रमाशंकर योगेंद्र मिश्रा, नवनाथ मनसाराम पगारे और मंथन महेश डगली उपस्थित रहे।
इसके अलावा परिवहन व्यवस्थापक धैर्यशील जाधव, सहायक आयुक्त श्याम पोषट्टी, उपायुक्त हर्षला राणे तथा नगर सचिव विश्वनाथ तलेकर भी उपस्थित थे।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.