अनुभव श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी मंच युवा मंच के नगर अध्यक्ष, 13 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
जगदीश प्रसाद, संवाददाता
मीरजापुर। लालडिग्गी स्थित राष्ट्रवादी मंच के जिला कार्यालय में संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के विस्तार और 13 नवंबर को प्रस्तावित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर जिला उपाध्यक्ष जय शंकर सिंह पटेल ने की।
बैठक में अनुभव श्रीवास्तव को राष्ट्रवादी मंच युवा मंच का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बूथ स्तर तक सज्जन शक्ति को जोड़ना और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को साथ लेकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता, रवि पुरवार, विनोद सेठ, मनोज दमकल, जाह्नवी, तन्वी पांडेय और शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।