Home /

चोरी के 4,600 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 27, 2026 • 31 Views

चोरी के 4,600 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चोरी के 4,600 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 

नरेन्द्र शुक्ल  ,संवाददाता

बिलग्राम, हरदोई। बिलग्राम पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए कन्नौज निवासी आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 4,600 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कन्नौज जिले का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला अन्नपूर्णा निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र अनंत राम गुप्ता ने 25 अक्टूबर 2026 को बिलग्राम थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 अक्टूबर को ऑटो से बिलग्राम आते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 485/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(बी) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपी नरेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कुतलूपुर, मकन नगर, थाना कोतवाली कन्नौज, जिला कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4,600 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कन्नौज, हरदोई और कानपुर नगर समेत विभिन्न स्थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज होने का उल्लेख है। इनमें बिलग्राम थाने में वर्ष 2022 में दर्ज एक मामला भी शामिल है।

इस कार्रवाई में बिलग्राम पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अक्षय मलिक, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, अभिषेक तोमर और रिजवान खान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.