Home /

5100 दीपों से जगमगाया गौरा का महावीर हनुमान मंदिर, 51 किलो लड्डू का लगा भोग

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 07, 2026 • 23 Views

5100 दीपों से जगमगाया गौरा का महावीर हनुमान मंदिर, 51 किलो लड्डू का लगा भोग

जगदीश प्रसाद / संवाददाता

मिर्जापुर। जिगना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित महावीर हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर और पूरे परिसर को 5100 दीपों से भव्य रूप से सजाया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल के बीच बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर बजरंगबली से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

भगवान हनुमान को 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके साथ ही 51 किलो लड्डू और बड़ी मात्रा में फलों का प्रसाद अर्पित किया गया। आयोजन के दौरान केक काटकर भी हनुमान जयंती का उत्सव मनाया गया।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.