Home /

तीन दिन बाद खुली आरोन मंडी, 50 हजार क्विंटल मक्का की बंपर आवक 22000 हजार नीलामी डाक बोली गई

N

News Desk

Oct 29, 2026 • 12 Views

तीन दिन बाद खुली आरोन मंडी, 50 हजार क्विंटल मक्का की बंपर आवक 22000 हजार नीलामी डाक बोली गई


 

राकेश जैन 


आरोनमंडी परिसर फुल होने पर कॉलेज ग्राउंड में कराई वैकल्पिक व्यवस्था, दो स्थानों पर होगी अलग-अलग फसलों की नीलामी। तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार, 27 अक्टूबर को खुली कृषि उपज मंडी में मक्का की रिकॉर्ड तोड़ बंपर आवक हुई। करीब 50 हजार क्विंटल मक्का आने से मंडी परिसर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों अन्य वाहनों से भर गया। किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन और मंडी प्रबंधन ने कॉलेज ग्राउंड में वाहन खड़े करने और डाक नीलामी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।
एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी मंजूषा खत्री, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अमित जैन, मंडी सचिव रामकृष्ण लोधा, मंडी कर्मचारी अरविंद रघुवंशी (एसआई) और आमिर राईन (सहायक) सहित संबंधित कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कॉलेज ग्राउंड में अतिरिक्त व्यवस्था होने से किसानों को राहत मिली और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
दो स्थानों पर होगी नीलामी
मंडी में बढ़ती आवक को व्यवस्थित करने के लिए मक्का के अलावा अन्य फसलों की नीलामी अलग से कराई जाएगी। मंडी परिसर और कॉलेज ग्राउंड में एक साथ दो डाक नीलामी संचालित होने से नीलामी प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी।*✍️

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.