Home /

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल को पाच सम्मान

N

News Desk S K Shukla

Oct 30, 2026 • 38 Views

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल को पाच सम्मान

 

 

जगदीश प्रसाद/

मीरजापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में पांच प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने का दावा किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, स्कूल की लोहिया तालाब शाखा को मीरजापुर में पहला, संकट मोचन शाखा को दूसरा और नारघाट शाखा को तीसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही विद्यालय को कम्युनिटी एंड सोशल इंपैक्ट अवार्ड तथा संस्थान की निर्देशिका अपराजिता सिंह को विजनरी एजुकेशन लीडर सम्मान से नवाजा गया।

गुरुग्राम के होटल पुलमैन में आयोजित समारोह में विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह और निर्देशिका अपराजिता सिंह को सम्मान प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कम्युनिटी एंड सोशल इंपैक्ट अवार्ड लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर मिला है। वहीं, सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में विद्यालय को सातवीं बार यह सम्मान मिलने की जानकारी दी गई।

विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। निर्देशिका अपराजिता सिंह ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण, बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का फल है। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।

निदेशक अमरदीप सिंह ने कहा कि मीरजापुर के अभिभावकों के विश्वास और सहयोग से विद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों को साथ लेकर आगे बढ़ना संस्थान की प्राथमिकता है। इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में उत्साह है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.