Menu
Select Language
EN
HI

विदाई नहीं, सम्मान की अमिट पहचान छोड़ गईं शिक्षिका मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा

E

Entertainment Desk

Aug 01, 2026 • 44 Views

विदाई नहीं, सम्मान की अमिट पहचान छोड़ गईं शिक्षिका मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा

 

मुंबई। श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित पवई स्थित श्रीमती शोभादेवी सिंह विद्यामंदिर में प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका श्रीमती मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की और सम्मानपूर्वक शुभकामनाएं दीं।
समारोह में हिन्दी विद्या प्रचार समिति के सचिव डॉ. राजेन्द्र सिंह, ट्रस्ट सचिव विवेक सिंह, भाजपा महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, नवभारत समाचारपत्र के संपादक ब्रजमोहन पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व नगरसेवक श्रीनिवास त्रिपाठी तथा ट्रस्ट सदस्य प्राची सिंह एवं नीलू सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने किया। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
सम्मानित शिक्षिका श्रीमती मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने कहा कि विद्यालय परिवार के साथ बिताए गए वर्षों की यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। विद्यार्थियों का स्नेह और सहकर्मियों का सहयोग हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहेगा।
प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने कहा कि श्रीमती मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य से विद्यालय की विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Discussion