Menu
Select Language
EN
HI

आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, 70 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

राजेश दीनानाथ जायसवाल / संवाददाता

Aug 02, 2026 • 27 Views

आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, 70 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

राजेश दीनानाथ जायसवाल | संवाददाता

भायंदर। परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी महाराज के 69वें जन्मोत्सव के अवसर पर युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, राम मंदिर रोड, भायंदर (पश्चिम) में चातुर्मास हेतु विराजमान साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी के निश्रा में आयोजित हुआ।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल ने बताया कि शिविर में 70 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 48 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का शुभारंभ अशोक चुनीलाल मेहता, महावीर दुग्गड़ और रमेश बंबोरी ने किया। इस अवसर पर कस्तूरी हॉस्पिटल के डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. राखी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेत्र जांच डीके फाउंडेशन के दिनेश कोकाल द्वारा की गई, जबकि मधुमेह, ईसीजी और रक्तचाप की जांच कस्तूरी हॉस्पिटल तथा दंत परीक्षण खुशी डेंटल केयर की टीम ने किया। शिविर में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रदीप दास, स्वाति चौधरी, अश्मिता फुलपगारे और कोमल कनोजिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, संजय राठौड़, महावीर दुग्गड़, भावेश जैन और मेहुल जैन ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रमेश एम. बंबोरी और दिनेश एम. जैन (महिदपुर सिटी) सहित सहयोगी परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Discussion