Home /

काजीरंगा के पास बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 26 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 15, 2026 • 4 Views

काजीरंगा के पास बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 26 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क

असम में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गोलाघाट जिले में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निकट रंगाजन इलाके में एक यात्री मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अब तक 26 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 16 अन्य घायल हैं।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि बस चालक को अचानक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानी हुई हो सकती है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.