रविंद्र मिश्र वरिष्ठ संवाददाता

मुंबई। वरिष्ठों का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन मनाना भारतीय संस्कृति की सबसे खूबसूरत परंपराओं में से एक है। यह परंपरा जीवन में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़े रखती है।

इसी परंपरा का सम्मान करते हुए शिवसैनिक अजय राणे ने एडवोकेट अनिल परब का आशीर्वाद लेकर अपना जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। श्री राणे एडवोकेट अनिल परब के निवास स्थान पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी के ग्राहक संरक्षण कक्ष प्रमुख निलेश पुरोहित, ज्येष्ठ शिवसैनिक शायदा पटेल, शिवसैनिक जाफर खान, शिवसेना शाखा 63 के शाखा प्रमुख सुबोध चिटनिस सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।