शिवसेना नेता अनिल परब ने किया अजित वाडेकर चौक का उद्घाटन
रवीन्द्र मिश्रा
मुंबई: क्रिकेट जगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी, कप्तान, कोच, मैनेजर और प्रमुख चयनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अजित वाडेकर के नाम पर तैयार चौक का उद्घाटन शिवसेना नेता एवं एडवोकेट अनिल परब के हाथों किया गया।
शिवसेना विधायक हारुन खान की निधि से एस.वी. रोड स्थित वेहरामबाग सिग्नल के पास, नूर मेडिकल के सामने अजित वाडेकर चौक का निर्माण कराया गया है। चौक के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर की शाम को किया गया।
इस अवसर पर शिवसेना विधायक हारुन खान, शिवसेना उपनेता अमोल भैय्या कीर्तिकर, नगरसेविका सबा हारुन खान, नगरसेवक जिसान मुल्तानी, पूर्व नगरसेवक चंगेज मुल्तानी, विधानसभा समन्वयक बाला आंबेकर, उपविभाग प्रमुख राजेश शेट्ट्ये, शाखा प्रमुख सुबोध चिटनिस, सिद्धेश चाचे, सतीश परब और दयानंद सावंत सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजित वाडेकर के क्रिकेट जगत में योगदान को याद किया। उनके नाम पर चौक का निर्माण कराए जाने को खेल जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.