कथित बयान के विरोध में परशुराम सेना का प्रदर्शन, फूंका पुतला
जगदीश प्रसाद / संवाददाता
छानबे: सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के कथित अभद्र बयान के विरोध में अकोढ़ी गांव में परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के मुख्य द्वार पर पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित नेता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। उनका आरोप था कि सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।
इस दौरान संतोष तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, सर्वजीत शुक्ला, मुकेश शुक्ला, दिलीप शुक्ला, धीरज दुबे, सर्वेश दुबे, राजू तिवारी, विजय मिश्रा, अम्बुज तिवारी और अमन शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.