नई दिल्ली, 13 नवंबर: केंद्र सरकार ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत लगाए गए प्रतिबंध को आगे बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने यह कदम आतंकवाद और देश-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उठाया है। यह जानकारी प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, फरार इस्लामी प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व में इस संगठन पर भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं। मंत्रालय का कहना है कि संगठन सांप्रदायिक घृणा और विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने के साथ-साथ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।