श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रोली पार्क साइट को मिला NBT दशहरा दर्पण 2026 का रामलीला शिखर सम्मान
रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क / संवाददाता
मुंबई। नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित NBT दशहरा दर्पण 2026 – रामलीला सम्मान समारोह में श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रोली पार्क साइट को प्रतिष्ठित रामलीला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से आयोजन समिति और क्षेत्र के रामभक्तों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर समिति की ओर से समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के छोटे भाई एवं ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल तथा समिति के संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी आदेश मिश्र ने यह सम्मान ग्रहण किया।
समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान अभिनेता शोभिनव 'सत्या', जिन्होंने फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, प्रसिद्ध अभिनेता विंदू दारा सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित वर्मा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस सम्मान के लिए श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रोली पार्क साइट की आयोजन समिति ने नवभारत टाइम्स की पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
समिति के संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी आदेश मिश्र ने कहा कि यह पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि पूरी आयोजन समिति, सहयोगियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त रामभक्तों के अथक परिश्रम, निष्ठा, समर्पण और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। यह उपलब्धि उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने रामलीला के आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा, ताकि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।
समिति की ओर से समारोह में उपस्थित सभी रामलीला आयोजकों, रामभक्तों एवं सहयोगियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.