आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के दीयों का मुफ्त वितरण, शिवसेना विधायक हारुन खान रहे उपस्थित

रवीन्द्र मिश्रा / संवाददाता

मुंबई। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष वर्सोवा विधानसभा की ओर से आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से स्थानीय निवासियों को दीपोत्सव मनाने के लिए मिट्टी के दीये उपलब्ध कराए गए।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष वर्सोवा विधानसभा के उपविभाग प्रमुख राजेश शेट्ट्ये ने बताया कि मंगलवार, 3 नवंबर की शाम वर्सोवा स्थित दादासाहेब गायकवाड़ केंद्र के सम्राट अशोक सभागार में शिवसेना शाखा क्रमांक 60 की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिवसेना विधायक हारुन खान के हाथों स्थानीय निवासियों को दीपोत्सव मनाने के लिए आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के दीयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर महिला विधानसभा संगठक श्रीमती मेघना माने, विधानसभा समन्वयक श्री बाला आंबेकर, श्रीमती शीतल सावंत, शाखा प्रमुख सिद्धेश चाचे, महिला शाखा संगठक श्रीमती अश्विनी खानविलकर, श्रीमती संजना हरलीकर, कार्यालय प्रमुख निलेश देवकर, सचिन आंबेकर, अतुल भोसले, गणेश डाबीर, ज्योत्स्ना धामणकर तथा स्नेहल दलवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।