पालघर बाजार समिति के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयास करेंगे विधायक विलास तरे

S

SKShukla

Sep 27, 2026 • 128 Views

पालघर बाजार समिति के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयास करेंगे विधायक विलास तरे

पालघर। पालघर कृषि उपज बाजार समिति को अधिक सक्षम बनाने के साथ किसानों और व्यापारियों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात बोईसर के विधायक विलास तरे ने कही।
पालघर कृषि उपज बाजार समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन मौजे नंडोरे में पूर्व राज्यमंत्री, सांसद तथा वर्तमान विधायक राजेंद्र गावित और शिवसेना बोईसर विधानसभा विधायक विलास तरे के हाथों हुआ। इस अवसर पर सहायक निबंधक विनय शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पालघर जिले के किसानों को सक्षम बाजार उपलब्ध कराने के लिए बाजार समिति के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। व्यापार संकुल, कोल्ड स्टोरेज, मंगल कार्यालय तथा खरीद-बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। बाजार समिति के विकास के लिए शासन स्तर पर भी प्रयास करने की बात राजेंद्र गावित और विलास तरे ने कही।
नई सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद कृषि उपज के भंडारण, खरीद-बिक्री और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की बात कही गई।
उद्घाटन समारोह में बाजार समिति के सभापति राजेंद्र पाटील, उपसभापति उत्तम पाटील, पूर्व सभापति तथा सेवा सहकारी संस्थाओं के संचालक अनिल गावड, नागेश पाटील, सुरेश पाटील, सुहास संखे, भूषण पावडे, वनिता पाटील, अंकुश जाबर, हेमंत संखे, पुंडलिक पाटील, दुर्जला सोगले, जयेश मोरे, पंकज शहा, हिंमतलाल जैन, अंकुश घरत सहित बाजार समिति के पदाधिकारी, संचालक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.