Menu
Select Language
EN
HI

खेत से बैटरी व मोनोब्लॉक चोरी का खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

त्रिलोकी नाथ पाण्डेय / विशेष संवाददाता

Aug 01, 2026 • 35 Views

खेत से बैटरी व मोनोब्लॉक चोरी का खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

खेत से बैटरी व मोनोब्लॉक चोरी का खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
त्रिलोकी नाथ पाण्डेय/विशेष संवाददाता


चुनार । थाना मड़िहान पुलिस ने खेत से बैटरी और मोनोब्लॉक चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां और तीन मोनोब्लॉक बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को मटिहानी निवासी अलीशेर पुत्र बन्धु ने खेत पर लगे मोनोब्लॉक और बैटरी चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर धारा 305(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग तथा मोहित प्रजापति पुत्र राकेश प्रजापति निवासी ग्राम राजापुर थाना मड़िहान और रोहन यादव पुत्र लल्लू यादव निवासी ग्राम राजापुर थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां और तीन मोनोब्लॉक बरामद किए हैं। गिरफ्तार नाबालिग की पहचान कानून के अनुसार गोपनीय रखी गई है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, उपनिरीक्षक राजाराम यादव तथा थाना मड़िहान की पुलिस टीम शामिल रही।

Discussion