Menu
Select Language
EN
HI

गैपुरा हादसे के पीड़ित परिवार से मिले मनोज जायसवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

जगदीश प्रसाद | संवाददाता

Aug 03, 2026 • 46 Views

गैपुरा हादसे के पीड़ित परिवार से मिले मनोज जायसवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

जगदीश प्रसाद | संवाददाता

मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के गैपुरा में सीमेंट लदे कंटेनर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद सोमवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लेखपाल से वार्ता कर सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही हादसे से प्रभावित परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए शासन से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी।

भाजपा नेता ने साहू समाज के जिला अध्यक्ष से भी संपर्क कर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, सुरेंद्र सिंह, कमलेशधर दुबे, फूलचंद पांडेय, राजू गुप्ता, ग्राम प्रधान शिवचंद्र मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Discussion