Home /

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और हरकतें करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 24, 2026 • 49 Views

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और हरकतें करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

रोली, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना पुलिस ने महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उभय प्रताप सिंह उर्फ गोपी (20), निवासी नजीमाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को 22 अक्टूबर को नजीमाबाद गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.