Home /

अग्निवीर छोड़ CISF में चुना भविष्य, लेकिन किस्मत ने छीन ली जिंदगी; दो महीने की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 12, 2026 • 81 Views

अग्निवीर छोड़ CISF में चुना भविष्य, लेकिन किस्मत ने छीन ली जिंदगी; दो महीने की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

रोली /संवाददाता

लखीमपुर खीरी। सिंगाही निवासी पंकज पांडेय की छत्तीसगढ़ के दुर्ग में CISF ट्रेनिंग के दौरान मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। महज एक साल पहले पंकज का चयन CISF में हुआ था। इससे पहले उनका चयन अग्निवीर में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने अग्निवीर छोड़कर CISF में अपना भविष्य बनाने का फैसला किया था।

करीब 9 से 10 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 9 नवंबर को उनके परिवार को पंकज की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। अगले ही दिन यानी 10 नवंबर को उनकी मौत की खबर ने परिजनों को तोड़कर रख दिया।

पंकज की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी दो महीने की एक मासूम बेटी है, जिसने अभी पिता की गोद में खेलना भी ठीक से नहीं सीखा था।

जिस बेटी के भविष्य के लिए पंकज सपने सजा रहे थे, आज उसी बेटी के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पत्नी की दुनिया उजड़ गई और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.