Home /

महराजगंज में न्यायालय के वारंट पर ठूठीबारी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 25, 2026 • 9 Views

महराजगंज में न्यायालय के वारंट पर ठूठीबारी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

महराजगंज में न्यायालय के वारंट पर ठूठीबारी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

योगेन्द्र पाण्डेय / 

महराजगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सदरे आलम (30) पुत्र वारिस अली, निवासी ग्राम करदह, टोला खरहिराया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मुकदमा संख्या 2565/24 से संबंधित है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 323, 504, 506 और 406 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र भ्रमण के दौरान वारंटी अभियुक्त की तलाश और न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में ठूठीबारी पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में जुटी है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.