Home /

सेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक विवेक और शिप्रा बरनवाल को डॉक्टरेट की उपाधि

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 25, 2026 • 63 Views

सेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक विवेक और शिप्रा बरनवाल को डॉक्टरेट की उपाधि

सेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक विवेक और शिप्रा बरनवाल को डॉक्टरेट की उपाधि

 

जगदीश प्रसाद

मीरजापुर। सेमफोर्ड स्कूल मीरजापुर के प्रबंधक इंजीनियर विवेक बरनवाल और शिप्रा बरनवाल को शिक्षा, समाजसेवा एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मेरिलैंड स्टेट विश्वविद्यालय की ओर से दोनों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

इंजीनियर विवेक बरनवाल ने बताया कि वर्ष 2010 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राउरकेला, ओडिशा से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों तक कार्य किया। इसी योगदान के लिए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मीरजापुर के लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से हासिल हुई यह उपलब्धि उनके लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान उनसे जुड़े सभी लोगों का भी है।

वहीं, शिप्रा बरनवाल ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। हिंदी विषय में परास्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने शिक्षा एवं प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और शुभचिंतकों के स्नेह को दिया।

दोनों ने कहा कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन परिवार और सहयोगियों के प्रोत्साहन से इस मुकाम तक पहुंचना संभव हुआ। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर परिवार के सदस्यों, वरिष्ठजनों और मित्रों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में महेश बरनवाल, शशिकला बरनवाल, अनिल कुमार बरनवाल, आभा बरनवाल, श्रृंखला बरनवाल, विकास बरनवाल, सुमित कुमार यादव, वीरेंद्र बिंद, श्वेता मल्होत्रा खत्री, प्रतीक अग्रवाल और मोहम्मद इरशाद फारुकी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.