Home /

काशी हिंदी विद्यापीठ,वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित हुए - सूबेदार नन्द किशोर साहु

N

News Desk

Oct 29, 2026 • 13 Views

काशी हिंदी विद्यापीठ,वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित हुए - सूबेदार नन्द किशोर साहु

 

वाराणसी, ;- अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद एवं काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित लखनऊ काव्य, गीत, गजल संगम समारोह में दरभंगा के सुविख्यात नवगीतकार सूबेदार नन्द किशोर साहु को हिंदी में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्या वाचस्पति  विशेष मानद सम्मान एवं गीत ऋषि स्वर्गीय गोपाल दास नीरज स्मृति सम्मान 2026 से अलंकृत विभूषित किया गया है। यह सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह, कुलसचिव  इन्द्रजीत तिवारी एवं कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व कुलपति सह आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेन्द्र द्वारा भेंट की गई । हिंदी प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए, हिंदी की गरिमा और उपयोगिता बताने के लिए, हिंदी के लिए तन -मन -धन से साहु जी समर्पित  हैं जो अपने आप में अनूठा और प्रशंसनीय है ।  स्थानीय कवियों साहित्यकारों में हर्ष और आनंद का माहौल है । हिंदी समाहार मंच दरभंगा के उपाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र भगत सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा प्रचार सचिव  अतुल कुमार मिश्रा संगठन सचिव  आशीष अकिंचन मो० एकबाल ने प्रसन्नता व्यक्त  किए हैं और शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं ।
भारत हिन्दी विकास परिषद दरभंगा के संयोजक हीरा लाल सहनी खुशी से भाव विभोर होकर शुभकामनाएँ प्रेषित किए है । 
मिथिला लेखक मंच, दरभंगा के संयोजक श्री चंद्रेश ने कहा है कि सूबेदार श्री साहु ने दरभंगा शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है जो प्रशंसनीय है ।  अकादमी  पुरस्कृत श्री योगानंद झा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित किए है । सूबेदार नन्द किशोर साहु के पुराने सैनिक मित्रों में कर्नल डॉक्टर आदि शंकर मिश्रा, लखनऊ, कर्नल  आई॰डी॰ साह दिल्ली,
सूबेदार मुंशी लाल यादव लखनऊ,सूबेदार सुनील केरोबिन दिल्ली ने भी प्रसन्नता जाहिर किए हैं और शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं ।
दानवीर राष्ट्रभक्त भामा शाह शक्ति मंच ट्रस्ट, दरभंगा के संस्थापक श्री महेन्द्र साह एवं कोषाध्यक्ष कैप्टन चन्द्रशेखर सिंह सचिव श्रीमती संगीता प्रजापति आदि सदस्यों ने खुशी जाहिर किए है और शुभकामनाएं प्रेषित किए है ।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.