Menu
Select Language
EN
HI

महाराष्ट्र में आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस की शाखाएं बढ़कर 40 हुईं

Rajesh dinanath jaiswal

Aug 28, 2026 • 78 Views

महाराष्ट्र में आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस की शाखाएं बढ़कर 40 हुईं

बोईसर। आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एबीएचएफएल) ने महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए पालघर जिले के बोईसर स्थित ओस्तवाल एम्पायर के चायना मार्केट में नई शाखा शुरू की। 25 अगस्त को शाखा के शुभारंभ के साथ महाराष्ट्र में कंपनी की शाखाओं की संख्या बढ़कर 40 हो गई। शाखा के विधिवत उद्घाटन के बाद होटल एक्सप्रेस इन में ‘मिलाप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कंपनी ने बताया कि बोईसर शाखा के माध्यम से क्षेत्र की बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करने के साथ ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक आवास वित्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी देशभर में अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार कर उच्च विकास क्षमता वाले बाजारों में अपनी पहुंच मजबूत कर रही है।

एबीएचएफएल ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप किफायती एवं प्रीमियम आवास वित्त, निर्माण वित्त तथा संपत्ति के विरुद्ध ऋण उपलब्ध कराती है। कंपनी के अनुसार वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ स्व-रोजगार पेशेवरों, गैर-पेशेवरों और विभिन्न आय वर्ग के ग्राहकों को भी ऋण सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

कंपनी की डिजिटल व्यवस्था के जरिए ऋण आवेदन, ग्राहक पंजीकरण और ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

बोईसर शाखा के शुभारंभ के अवसर पर 19 से 31 अगस्त 2026 तक ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत शून्य लॉगिन शुल्क और ₹50 लाख तक की स्पॉट लोन स्वीकृति की सुविधा दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक इससे पात्र ग्राहकों को आवास ऋण प्राप्त करने में सुविधा और तेजी मिलेगी।

एबीएचएफएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज गाडगिल ने कहा कि महाराष्ट्र कंपनी के लिए महत्वपूर्ण विकास बाजार है। मजबूत मांग और लोगों की बढ़ती आवासीय आकांक्षाओं को देखते हुए कंपनी राज्य में अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते वितरण नेटवर्क और डिजिटल क्षमताओं के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों के लिए घर खरीदने की प्रक्रिया को सरल, तेज और परेशानी-मुक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारी और बड़ी संख्या में जिज्ञासु लोग उपस्थित रहे।

Discussion