Menu
Select Language
EN
HI

विद्यानिधि विद्यालय में रक्तदान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान

रवीन्द्र मिश्रा

Aug 16, 2026 • 92 Views

विद्यानिधि विद्यालय में रक्तदान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जुहू स्थित विद्यानिधि एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या नीलम प्रभू ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिविर का आयोजन किया गया।

मराठी माध्यम हाईस्कूल, जूनियर कॉलेज कॉमर्स और जूनियर वोकेशनल कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 60 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान की प्रक्रिया कूपर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. जितेन भावसार के नेतृत्व में पूरी हुई।

कार्यक्रम में शशि सोनार, नगरसेवक दीपक कोटेकर, ऊषा पटेल, रोटरी क्लब ऑफ जुहू एलिगेंस के समाजसेवी मधु कुमार राठी, संजीव भाई और साधना मोढ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें जूस पिलाया गया तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

Discussion