राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों ‘धगधगती मुंबई’ के दिवाली विशेषांक 2026 का विमोचन
सैय्यद जाहिद अली रियासत/ संवाददाता
मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों लोकभवन में ‘धगधगती मुंबई’ के विशेष दिवाली अंक 2026 का विमोचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक भीमराव बालकाबाई हिंदुराव धुळप और ओमकार धुळप उपस्थित थे।
राज्यपाल के हाथों हुआ यह विमोचन समारोह ‘धगधगती मुंबई’ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। कई दिनों की योजना, अथक परिश्रम और मेहनत से तैयार किए गए दिवाली विशेषांक के विमोचन से संपादकीय टीम की खुशी दोगुनी हो गई।
इस विशेषांक में जाने-माने लेखकों, पत्रकारों और कवियों के विविध लेख, कहानियां, साहित्य, राशिफल, पाक-विधियां, व्यंग्य चित्र और मनोरंजनपरक सामग्री को शामिल किया गया है।
पाठकों की पसंद बना यह दिवाली विशेषांक दादर स्थित आइडियल बुक डेपो, मैजेस्टिक बुक डेपो, ठाणे स्थित मैजेस्टिक बुक डेपो तथा राज्य के विभिन्न एसटी डिपो में उपलब्ध कराया गया है। इसकी जानकारी संपादक भीमराव धुळप ने दी।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.