जन्मदिन पर विधायक दिलीप मामा लांडे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

 

सूर्यप्रकाश दुबे

मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना विधायक दिलीप मामा लांडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे से उनके निवास पर सदिच्छा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक दिलीप मामा लांडे के साथ नगरसेविका सौ. शैला दिलीप लांडे, नगरसेविका अश्विनी अशोक माटेकर, चांदिवली विधानसभा प्रमुख अशोक माटेकर, विधायक मुरजी पटेल, विधायक तुकाराम काते और अशोक पाटील सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जन्मदिन के अवसर पर हुई इस मुलाकात के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने विधायक दिलीप मामा लांडे को शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनकी इस सदिच्छा भेंट के दौरान शिवसेना के नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।