डॉ. साधना शर्मा चौथी बार शिक्षक संघ की अध्यक्ष निर्वाचित
कामता नाथ सिंह
रायबरेली। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. साधना शर्मा को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की सलोन शाखा इकाई का चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। रविवार, 25 अक्टूबर को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलोन नगर में संघ का त्रिवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन आयोजित किया गया। निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. शांति अकेला और निर्वाचन अधिकारी रघुराज प्रसाद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ. साधना शर्मा को अध्यक्ष, आयशा कफील और गयामणि पाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मद आजम को मंत्री, मदन लाल वैश्य एवं विनोद कुमार द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, कदीर अहमद को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद कासिम को लेखाकार, पप्पू रमेश को ऑडिटर, लल्लन वर्मा को मीडिया प्रभारी और मोहम्मद इस्माइल खान को संरक्षक निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. शांति अकेला ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करना पड़ता है और इसके लिए संगठन का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सलोन के शिक्षकों ने निर्विरोध चुनाव कराकर सराहनीय एकता का परिचय दिया है। इसी एकजुटता के बल पर संगठन शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहता है।
निर्वाचन अधिवेशन में नफीस फातिमा, सतीश शर्मा, उम्मे कुलसुम, संतोष त्रिपाठी, तबस्सुम जहां, माधुरी लता, सालेहा खातून, अनिल यादव, सफिया बानो, बरकात अहमद, लल्लन वर्मा, शीतल मिश्रा, विजय कुमार तिवारी और सकीना अख्तर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.