मुंबई। कालीना के राजा गणेशोत्सव मंडप में 20 सितंबर को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जय हनुमान क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष परशुराम जाधव ने बताया कि मंडल के 45वें गणेशोत्सव के अवसर पर बाप्पा के मंडप में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 105 गणेश भक्तों ने रक्तदान कर मानवीय धर्म का परिचय दिया। रक्तदान शिविर का आयोजन राहेजा अस्पताल के रक्त बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनिल जाधव, उपाध्यक्ष सुरेश जाधव, सुरेश पवार, प्रकाश पवार, भीमा पवार, समीर जाधव, राजाराम जाधव, प्रशांत जाधव, रवी जाधव, राकेश पंवार, अर्जुन पवार, सागर जाधव, विजय जाधव, प्रमोद जाधव, प्रशांत पवार, विशाल जाधव तथा शेखर पवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कालीना के राजा गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष परशुराम जाधव के हाथों सभी रक्तदाताओं को रक्तदाता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.