पत्रकार विकास परिषद की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति
राजेश जायसवाल
नालासोपारा। पत्रकार विकास परिषद की वार्षिक बैठक 25 अक्टूबर 2026 को नालासोपारा पूर्व में संस्थापक एवं अध्यक्ष अजय माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में ओम प्रकाश तिवारी को कार्याध्यक्ष, जगदीश शास्त्री को महासचिव, डॉ. चंद्रकेश सरोज को उपाध्यक्ष, संजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा राशिद विरोधी को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसके अलावा वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर साबिर सेख और उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह को नियुक्त किया गया।
बैठक में परिषद के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने तथा मुंबई सहित अन्य क्षेत्रों में संस्था का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने और अधिक लोगों को परिषद से जोड़ने पर जोर दिया।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.