पालघर, 5 अगस्त 2026 :* भारत निर्वाचन आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को आधार तिथि मानते हुए चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – SIR)* कार्यक्रम की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच का कार्य अब 17 अगस्त 2026* तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पालघर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही और अद्यतन रहे तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए सभी लोग इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का *100 प्रतिशत कार्य* निर्धारित समय में पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया है कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराएं। जिन मतदाताओं से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है या जिन्होंने आवश्यक जानकारी जमा नहीं की है, वे अपने संबंधित *बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) अथवा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO)* से तत्काल संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।
संशोधित कार्यक्रम*
बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन:* 30 जून 2026 से 17 अगस्त 2026 तक
मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य पूर्ण:* 17 अगस्त 2026
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन:* 24 अगस्त 2026
दावे एवं आपत्तियां स्वीकार करने की अवधि:* 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026
दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण:* 24 अगस्त से 22 अक्टूबर 2026
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:* 27 अक्टूबर 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी पात्र नागरिक अपनी मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण की जांच अवश्य कर लें। यदि नाम जोड़ना, संशोधन, स्थानांतरण या किसी अन्य प्रकार का परिवर्तन आवश्यक हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी नागरिक विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहयोग करें और पालघर जिले में इस अभियान को *100 प्रतिशत सफल* बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।