Menu
Select Language
EN
HI

वसई में आठवें वर्ष घर में विराजे गणपति महाराज, 18 सितंबर को होगा विसर्जन

R

Rajesh dinanath jaiswal

Sep 16, 2026 • 65 Views

वसई में आठवें वर्ष घर में विराजे गणपति महाराज, 18 सितंबर को होगा विसर्जन

वसई में आठवें वर्ष घर में विराजे गणपति महाराज, 18 सितंबर को होगा विसर्जन
राजेश दीनानाथ जायसवाल
वसई पश्चिम। 16 सितंबर 2026। कृष्णा टाउनशिप स्थित न्यू शिल्पा को-ऑपरेटिव सोसायटी निवासी संतोष जायसवाल परिवार की ओर से सोमवार को गणपति महाराज की विधि-विधान से स्थापना की गई। परिवार लगातार आठवें वर्ष घर में गणपति महाराज की स्थापना कर रहा है। गणपति महाराज पांच दिनों तक घर में विराजमान रहेंगे और 18 सितंबर को श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा।
इस अवसर पर सुभाश्री संतोष जायसवाल ने कहा कि भगवान गणपति विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। बप्पा के घर में विराजमान होने से परिवार में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। उन्होंने गणपति महाराज से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करने और सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव आस्था के साथ परिवार को एकजुट करने का अवसर भी है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। संतोष जायसवाल ने बताया कि परिवार में पहले माता का आशीर्वाद लिया जाता है, इसके बाद सभी सदस्य एक साथ गणपति महाराज की पूजा करते हैं।
पूजा के दौरान मंजू गुप्ता ने भोलेनाथ का भजन प्रस्तुत किया, जबकि नीतू ने गणपति महाराज का भजन गाकर उपस्थित लोगों को भक्तिभाव से सराबोर किया। इस दौरान गीत आदर्श जायसवाल, मंजू गुप्ता जायसवाल, नीतू सहित जायसवाल परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।

Discussion