जगदीश प्रसाद/

छानबे/जिगना। नरोइया बाजार में सोमवार को बदेवरानाथ ऑटो मोबाइल्स का भव्य उद्घाटन किया गया। श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंगराज सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में बाबा बदेवरा नाथ मंदिर के महंत महेंद्र गिरि, भोलानाथ दुबे, रामेश्वर नाथ दुबे, श्रीनिवास उपाध्याय, पुष्कर नाथ उपाध्याय, सतीश मिश्रा, आदित्य प्रसाद चौबे, राजेश पांडेय, जयशंकर दुबे, धर्मेंद्र चौबे और परशुराम चौबे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक को बधाई देते हुए व्यवसाय की उन्नति और सफलता की कामना की। नरोइया बाजार में नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।