मिर्जापुर। दिव्या मित्तल के मिर्जापुर आगमन से पहले ही उनके स्वागत और समर्थन में पोस्टर लगाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए इन पोस्टरों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिव्या मित्तल के समर्थन में पोस्टर लगाए जाने की बात सामने आई है। इसे आगामी चुनाव को लेकर संभावित राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह गतिविधि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर है या वर्ष 2029 के किसी अन्य चुनाव को लेकर।
बताया जा रहा है कि नवरात्र के प्रथम दिन दिव्या मित्तल मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मिर्जापुर पहुंच सकती हैं। उनके आगमन से पहले ही समर्थकों के बीच उत्साह की चर्चा है।
राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि दिव्या मित्तल मझवां विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2027 या 2029 में चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। उनके मिर्जापुर आगमन के बाद ही राजनीतिक गतिविधियों और उनके आगामी रुख को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.