सूर्यप्रकाश दुबे
दिवा। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर रामकुमार मधुकर के निवास स्थान पर विराजमान पंचवर्षीय गणपति बप्पा के दर्शन के लिए वरिष्ठ पत्रकार सूर्यप्रकाश दुबे एवं उद्योगपति ओम शर्मा पहुंचे। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों ने भगवान श्री गणेश का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और बुद्धि-विवेक के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
इस अवसर पर सूर्यप्रकाश दुबे, ओम शर्मा, रामशरण चौहान समेत कई पत्रकार और गणमान्य लोगों ने गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपस्थित लोगों ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गणपति बप्पा से जीवन के सभी विघ्न दूर करने की प्रार्थना की।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.