रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क

साहित्यिक व्यंग्य। राजनीति, इतिहास और विचारधारा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक अभिव्यक्ति के लिए रचनाकार सुरेश मिश्र ने एक नई व्यंग्यात्मक कविता प्रस्तुत की है। ‘लिखना है तो सच-सच लिख’ शीर्षक से रची गई इस कविता में उन्होंने इतिहास के चित्रण और राजनीतिक विचारों को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं।

कविता में रचनाकार ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से पाठकों का ध्यान इस बात की ओर आकर्षित किया है कि लेखन में किसी भी विषय को प्रस्तुत करते समय तथ्यों और सच्चाई को महत्व दिया जाना चाहिए।

लिखना है तो सच-सच लिख

चाहे लिखो किताब तुम, या फिर रचो कुरान
इटली की गाथा कहो, बन लो बहुत महान
बन लो बहुत महान, जानती दुनिया सारी
हिंदूद्रोही काम, तुम्हारा मम्मी प्यारी
कह सुरेश जो रही सत्यता, क्या थीं राहें?
लिखना है तो सच-सच लिख बचपन की चाहें।

रचनाकार: सुरेश मिश्र